प्रश्न 1:- किस शहर में SBI ने अपनी चौथी Startups केंद्रित शाखा का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- मुंबई में।
प्रश्न 2:- किस देश ने रतन टाटा जी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है?
उत्तर :- ऑस्ट्रेलिया ने।
प्रश्न 3:- किस देश में 900 फीट पर दुनिया के दूसरे सबसे गहरे ब्लूहोल का खुलासा किया गया है?
उत्तर :- Mexico.
प्रश्न 4:- किस देश में 2025 तक भारतीय सहायता से विकसित और वित्त पोषित अपनी पहली तेल रिफाइनरी होगी ?
उत्तर :- मंगोलिया में।
प्रश्न 5:- 28 अप्रैल 2023 को पूरे विश्व भर में कौनसा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर :- विश्व पशु चिकित्सा दिवस।
प्रश्न 6:- किस IIT के वैज्ञानिकों ने "Time Bomb Liquid Marble" विकसित किया है?
उत्तर :- IIT गुवाहाटी के वैज्ञानिकों ने।
प्रश्न 7:- कौन सा देश तीसरे इन-पर्सन क्वाड समिट की मेजबानी करेगा?
उत्तर :- ऑस्ट्रेलिया।
प्रश्न 8:- किसे प्रतिष्ठित गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर :- एलेसैंड्रा कोराप को।
प्रश्न 9:- किस राज्य में स्थित “माणा” को पहला भारतीय गांव घोषित किया गया है?
उत्तर :- उत्तराखंड राज्य में।
प्रश्न 10:- किस कंपनी ने द ग्रीन ऑर्गनाइजेशन द्वारा ग्लोबल गोल्ड अवार्ड जीता है?
उत्तर :- Power Grid Corporation of India Limited (PGCIL) ने।
● इतिहास की प्रमुख घटनाएँ एवं उसके घटित वर्ष
.....................................................................
● किसे MMA-1 फेडरेशन के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- महावीर सिंह फोगाट को।
● किसे न्यूयॉर्क सिटी के जातिगत न्याय सलाहकार मंडल का सदस्य बनाया गया है?
उत्तर :- उदय तंबर।
● किसने DPIIT के सचिव का पदभार ग्रहण किया है?
उत्तर :- राजेश कुमार सिंह।
● किस ऑपरेशन के अंतर्गत संघर्ष ग्रस्त सूडान से लगभग 11 सौ भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया है?
उत्तर :- ऑपरेशन कावेरी के अंतर्गत।
● किस राज्य सरकार ने नई दिल्ली में दिमासा नेशनल लिब्रेशन आर्मी के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- असम राज्य सरकार ने।
● उत्तराखंड के परिवहन और समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
● महिंद्रा हॉलिडेज एंड रिसॉर्ट्स के अध्यक्ष अरुण नंदा ने अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की।
● 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है।
● एनएस सुमेधा सूडान से भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए 278 लोगों को लेकर पोर्ट सूडान शहर से सऊदी अरब के जेद्दाह के लिए रवाना हो गया है। आईएनएस तेग भी कावेरी ऑपरेशन में शामिल हो गया है। अधिकारियों और सूडान में फंसे भारतीयों के लिए आवश्यक राहत सामग्री के साथ आईएनएस तेग पोर्ट सूडान पहुंच गया है।
● Neobank Jupiter ने भारतीय रिज़र्व बैंक से NBFC लाइसेंस प्राप्त किया।
● डॉ. वीके पॉल, सदस्य, नीति आयोग ने 2019-20 के लिए भारतीय राष्ट्रीय लेखा अनुमान जारी किया। जिसके अनुसार देश के कुल सकल घरेलू उत्पाद में सरकार के स्वास्थ्य व्यय का हिस्सा 2014-15 में एक दशमलव एक-तीन प्रतिशत से बढ़कर 2019-20 में एक दशमलव तीन-पांच हो गया। कुल स्वास्थ्य व्यय में सरकारी स्वास्थ्य व्यय का हिस्सा भी 2014-15 के 29 प्रतिशत से बढ़कर 2019-20 में 41.4 प्रतिशत हो गया।
● माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष अनंत माहेश्वरी को 2023-24 की अवधि के लिए NASSCOM के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
● रिजर्व बैंक ने विभिन्न मानदंडों के उल्लंघन के लिए चेन्नई स्थित द तमिलनाडु स्टेट एपेक्स को-ऑपरेटिव बैंक पर 16 लाख रुपये सहित चार सहकारी बैंकों पर कुल 44 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
● रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में एससीओ सदस्य देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।
● आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय लगातार दूसरी बार दिल्ली नगर निगम की मेयर चुनी गई हैं। आले मोहम्मद इकबाल डिप्टी मेयर होंगे।
.........................................................
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें