डेंगू एक उष्णकटिबंधीय संक्रामक रोग बीमारी है। इस रोग में तेज बुखार के साथ शरीर के उभरे चकत्तों से खून रिश्ता है़ं । इस रोग के कारण मच्छरों द्वारा मानव शरीर में विषाणु पहुंचता है। डेंगू मानव में एसिड एजैप्टी नामक मच्छर द्वारा फैलता है [कभी-कभी एडिस एल्बोपिकटस से भी ] यह मच्छर दिन में काटता है।
लक्षण - यह रोग अचानक तीव्र ज्वर के साथ शुरू होता है, जिसके साथ साथ तेज सिर दर्द होता है, मांसपेशियों तथा जोड़ों में भयानक दर्द होता है जिसके चलते ही इसे हड्डी तोड़ बुखार कहते हैं। इसके अलावा पेट खराब हो जाना, उसमें दर्द होना, कमजोरी, दस्त लगना, ब्लेडर की समस्या, निरंतर चक्कर आना, भूख ना लगना आदि लक्षण रूप में ज्ञात है। शास्त्रीय तौर पर यह ज्वर छह-सात दिन रहता है ज्वर समाप्ति के समय फिर से कुछ समय हेतु ज्वर आता है, जब तक रोगी का तापक्रम सामान्य नहीं होता है तब तक उसके रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या कम रहती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें